नई दिल्ली. शेयर बाजार के आज के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. बाजार में काफी तेजी दिखाई देती तो, कुछ ही घंटों के बाद बाजार गिरावट के साथ कारोबार करने लगाता. भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने की खबर के बाद शेयर बाजार में आज कारोबार के दौरान बिकवाली शुरू हो गई. लेकिन लड़खड़ाने के बाद ही शेयर बाजार संभल गया और हरे निशान पर बंद हुआ. दिनभर की उथल-पुथल के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हुए.
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार –
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 376.42 अंक ऊपर 33605.22 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.02 फीसदी बढ़कर 100.30 अंक ऊपर 9914 के स्तर पर बंद हुआ.
इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट –
अगर निफ्टी टॉप गेनर की बात करें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडालको, यूपीएल, इंफोसिस, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और वेदांता लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक प्रमुख रहे. वहीं गेल, आईओसी, आईटीसी, भारती एयरटेल और आईओसी, टाटा मोटर्स, इन्फ्राटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक निफ्टी टॉप लूर रहे.
सेक्टरों का कारोबार –
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें निफ्टी बैंक 1.93 फीसद, निफ्टी ऑटो 0.12, फाइनेंशियल सर्विसेज 2.77, आईटी 0.38, मीडिया 1.24, मेटल 1.42, प्राइवेट बैंक 1.91 फीसद ऊपर बंद हुआ. वहीं एफएमसीजी, फार्मा ,पीएसयू बैंक और रियलटी इंडेक्स नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए.
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
HDFC बैंक | 4.16 % |
ICICI बैंक | 3.60 % |
कोटक बैंक | 1.80 % |
फेडरल बैंक | 0.43 % |
RBL बैंक | 0.03 % |
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
स्वान एनर्जी | 133.65 | 19.10 | 17.90 |
हैथवे केबल | 32.00 | 4.70 | 17.22 |
एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड | 116.60 | 15.45 | 15.27 |
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड | 262.55 | 27.00 | 11.46 |
कावेरी सीड कंपनी | 602.35 | 54.75 | 10.00 |